
एस. के.‘रूप’
कोरिया/ जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के पटना छिंदिया बैर पारा निवासी विजय बहादुर सिंह का 7 वर्षीय पुत्र विनय सिंह आजन्म विकलांग है।विनय चल फिर नहीं पता उसके दोनों पर काम ही नहीं करते विकलांग बालक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार सहायता के लिए गुहार लगाई लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं हुई ।जनहित संघ ने इसके पहले भी कई शोषित पीड़ित एवं विकलांग भाई बहनों को व्हील चेयर आदि सहायता प्रदान कराई है।

आपको बता दें जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति को दिनांक 22 सितंबर को विनय सिंह के विकलांगता के बारे में जानकारी मिली उनके परिजनों ने सहायता के लिए कहा। संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस के रूप ने तुरंत इसकी सूचना समाज कल्याण के उपसंचालक श्री भवल को दी उन्होंने 7 वर्षीय विनय सिंह को त्वरित सुविधा मुहैया करा दी। इस तरह चंद दिनों में ही विनय को व्हीलचेयर प्राप्त हो गया अब वह घिसट कर नही बल्कि व्हील चेयर पर चलेगा विनय को अन्य इलाज की भी आवश्यकता है।परिजनों ने जनहित संघ एवम समाज कल्याण के प्रति आभार व्यक्त किया।



