स्व0 दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
प्रथम विजेता को 50 हजार रूपये दिया जाएगा

कोरिया/ ग्राम सलका में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रथम विजेता को 50 हजार रूपये दी जाएगा। आपको बता दे की भाजयुमो कोरिया जिलाध्यक्ष उप सरपंच सलका हितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की याद में उनके पुण्य कार्यों को नमन करते हुए स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की याद में ट्रूनामेंट उनके ग्राम के बंधु जनों के द्वारा कराया जा रहा है जिसमे सलका,सलबा,भंडार पारा, तीनों पंचायत के सरपंच और वरिष्ठ जानो फुटबाल खिलाडी बंधुओ का पूरा सहयोग रहेगा आज 24 सितंबर को उनके गृह ग्राम पंचायत सलका में फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बैठक रखी गई थी जिसमे की ग्राम के वरिष्ठ जानो के साथ साथ पूर्व फुटबाल खिलाड़ी और वर्तमान के फुटबाल खिलाड़ी सभी उपस्थित रहे यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से आरंभ होगी यह प्रतियोगिता हाई स्कूल के मैदान में खेली जायेगी हितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रूनामेंट में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी का भी आगमन हो सकता है स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का आगमन फाइनल मैच में होना सुनिश्चित हुआ है। इस बैठक में ग्राम पंचायत सलका सरपंच,भंडार पारा सरपंच,सहित पूर्व बीडीसी अनिरुद्ध सिंह चौहान,पूर्व फौजी पूर्व उप सरपंच गणेश बहादुर सिंह, उप,पूर्व सरपंच पिलातुश एक्का,सतेंद्र राजवाड़े, जय चक्र धारी,उप सरपंच दयाल एक्का, शिव शंकर राजवाड़े,अशोक विश्वकर्मा, डॉक्टर अंसारी,हुसैन खान, गुलामनी कुर्रे,प्रीतम एक्का,हरी प्रसाद,अनमोल एक्का, राजवाड़े,मिथलेश यादव,भोलू विश्वकर्मा, प्रवीन,अजय,मोहन आदि उपस्थित रहे।



