कोरिया

विश्व हिंदू परिषद ने हर्षोल्लास के साथ मनाया षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस

विश्व हिंदू परिषद के 60 स्वर्णिम वर्ष,29 अगस्त सन 1964 को स्वामी चिन्मयानंद ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर की थी स्थापना

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर–कोरिया/ शहर के मानस भवन में विगत 24 अगस्त 2024 को विश्वहिंदू परिषद द्वारा षष्टीपूर्ति स्थापना दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री राम और भारत माता के समक्ष मुख्य अथिति एवम अन्य अतिथिगणों ने दीप प्रज्वलन किया।

2-8-300x135 विश्व हिंदू परिषद ने हर्षोल्लास के साथ मनाया षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस

तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मुख्य अथिति एवम वक्ता योगी सुभाषनाथ का स्वागत सम्मान किया । मंच पर योगी जी के साथ पंडित हेरंब कृष्ण दीक्षित प्रसिद्ध कथावाचक,सुनील सिंह अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,नरेश सोनी आरएसएस प्रमुख, अमित श्रीवास्तव प्रांत धर्म प्रसार सह प्रमुख एवं कोरिया विभाग प्रभारी ,संदीप सोनी विभाग मंत्री कोरिया, रहे। कार्यक्रम में सभी समाज के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। जिन्हे सम्मानित किया गया।

3-7-300x135 विश्व हिंदू परिषद ने हर्षोल्लास के साथ मनाया षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस

[wp1s id="1076"]

अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। इसी क्रम में पंडित हेरंब कृष्ण दीक्षित प्रसिद्ध कथावाचक ने क्रांतिकारी उद्बोधन के द्वारा उपस्थित जन समुदाय में उत्साह का संचार कर दिया। वही योगी सुभाषनाथ ने विश्व हिंदू परिषद के आरंभ से उसके उद्द्येश के साथ हिंदू और सनातनियों के कर्तव्य को समझाते हुए सभी को संकल्पबद्ध किया। कार्यक्रम में आदिवासी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पण्डो जनजाति से नंदलाल पण्डो एवम रामशरण पण्डो जनकपुर अख्तवार को उत्कृष्ठ धार्मिक कार्य धर्म प्रसार एवम संरक्षण हेतु सम्मानित किया जहां रामशरण ने जनसमूह के सामने अपनी बाते रखी। स्थापना दिवस में विजय मंत्र,ओंकार मंत्र,पंचांग,श्लोक पूर्ण प्रभु श्री राम की जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल बन गया। विहिप के प्रांत धर्म प्रसार सह प्रमुख अमित श्रीवास्तव ने धर्मांतरण एवम विहिप के कार्यों पर प्रकाश डाला।

4-4-300x135 विश्व हिंदू परिषद ने हर्षोल्लास के साथ मनाया षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस

साहित्यकार गीता प्रसाद नेमा ने स्वरचित गीत की प्रस्तुति दी जिस पर तालियों ने सदन को गुंजायमान कर दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार जिला कोरिया एमसीबी प्रमुख संवर्त कुमार रूप ने किया।उन्होंने विश्व हिंदू परिषद षष्ठी पूर्ति स्थापना दिवस पर व्यापक प्रकाश डालते हुए उपलब्धियों और चुनौतियों पर व्यापक प्रकाश डाला। अंत में संदीप सोनी विभाग मंत्री कोरिया ने आभार प्रदर्शन किया।

5-4-300x135 विश्व हिंदू परिषद ने हर्षोल्लास के साथ मनाया षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस

कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे, अमित श्रीवास्तव, नरेश सोनी, राजेश यादव,संतोष साहू, अनिल खटीक, कमलेश गुप्ता,सुभाष साहू, ,कुबेर साहू,संदीप सोनी,सुनील सिंह, एस के रूप,प्रेम दिक्षित, अजय जायसवाल, गीता प्रसाद नेमा, सौरभ सिंह,संजय जायसवाल,संतोष साहू, राजेश यादव,रत्नेश दुबे,हिमांशु अवस्थी, प्रदीप गुप्ता ,प्रदीप पटवा सहित सभी समाज के जिलाध्यक्ष रहे जिसमे ब्राम्हण समाज से प्रदीप तिवारी, नाई ठाकुर समाज से रामविलास,कायस्थ समाज से अनूप श्रीवास्तव,यादव समाज से गणेश यादव,क्षत्रिय समाज सेअवधेश सिंह,वैश्य समाज से मनोज गुप्ता,खटीक समाज से अनिल खटीक,पण्डो समाज से मोहन पण्डो सहित विशिष्ठ अतिथि में नंदलाल पण्डो आदिवासी पण्डो समाज प्रमुख,रामशरण पण्डो पण्डो समाज युवा प्रमुख,क्षत्रिय समाज से रामजतन सिंह, बीरेंद्र सिंह, डॉ ए एन सिंह,विश्वास भगत,सहित विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवम बजरगदल के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!