छत्तीसगढ़

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस,मुख्य वक्ता ने विभाजन की विभीषिका पर डाला प्रकाश 

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/कोरिया –भारत देश सभ्यता संस्कृति एवं सनातन का केंद्र बिंदु रहा है भारत विश्व गुरु की श्रेणी में ही है क्योंकि इसने जो कुछ भी विश्व को दिया है वह ना तो पहले कभी हुआ ना भविष्य में हो सकता है भारत देश स्वतंत्रता आंदोलन के पहले से ही कुछ षड्यंत्रकारी एवं लोभी तत्व के द्वारा खंडित किया जाने लगा और आज का दिन एक और खुशी तो दूसरी ओर लाखों लोगों के विस्थापन का महान दर्द सामने लाता है उक्तशाय के विचार स्थानीय शिवमंदिर प्रेमाबाग प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचारक नागेश नाथ योगी कोरिया विभाग ने व्यक्त किया उन्होंने आगे युवाओं बच्चों बड़े बुजुर्गों को आपसी सामंजस्ता स्थापित करते हुए नैतिक कर्तव्य निर्वाह ,सुशासन में रहकर अखंड भारत के निर्माण की बात कही।

  • IMG-20240814-WA0091-300x300 विश्व हिंदू परिषद ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस,मुख्य वक्ता ने विभाजन की विभीषिका पर डाला प्रकाश 

कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य वक्ता एवं शहर के बुजुर्गों द्वारा भारत मां के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया तत्पश्चात मुख्य वक्ता का उद्बोधन और प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नरेश सोनी,अमित श्रीवास्तव ,सुनील सिंह,संवर्त कुमार रूप, अनिल खटिक,संदीप सोनी, लखपति मानिकपुरी राजेश यादव, एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थितिरही।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!