छत्तीसगढ़

देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन

कथावाचक सुरेशानंद जी महराज ने पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ श्रावण मास के चौथे सोमवार दिनांक 12अगस्त को स्थानीय प्रेमाबाग शिव मंदिर प्रांगण में देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में 51 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवम रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमे शहर के बच्चे, युवा महिला एवम पुरुष सभी में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

आपको बता दें कि सुबह से ही माता बहने और अन्य सभी में मिलकर शिवलिंग तैयार किया इसके साथ सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुरेशा नंद जी महाराज ने पूर्ण विधि विधानसे पूजन कराया और रुद्राभिषेक कराया। उपस्थित जन समूह भगवान शिव के रंग में रंगा हुआ दिखा। धरती मां,गौर गणेश,नव ग्रह पूजन उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक,घृत, शहद,पंचामृत, रोली,गुलाल, आदि द्वारा पूजन किया । बिल्व पत्र,शमी पत्र, दुर्वा भेट करते हुए आरती और विसर्जन के साथ पूरा प्रांगण भगवान शिवमय हो गया।

sk1-1-300x225 देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन

इसके साथ ही समिति द्वारा भोग भंडारा का आयोजन किया गया जिसका भक्तों ने आनंद उठाया। समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवम रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है जिसमे सभी में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया है देवरहा बाबा सेवा समिति द्वारा श्रावण मास में छुरीगढ़ धाम में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाया जाता है इसके साथ ही पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है समिति द्वारा ईश्वर सेवा और आध्यात्मिक कार्य किए जाते रहे है आगे भी शहर की जनता के सहयोग से ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

[wp1s id="1076"]

s4-300x300 देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!