
बैकुण्ठपुर/ प्रगतिषील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला कोरिया के द्वारा सतनाम धाम चरचा कॉलरी में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं मानव सेवा की प्रतिमूर्ति ममतामयी मिनीमाता जी के 52वें पुण्यतिथि एवं सतनाम धाम के 16 वां स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर से आये हुए सतनामी समाज के अनुयायी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोहरसाय सोनवानी, सहायक संचालक, मत्स्य पालन जिला सूरजपुर, विषिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रेमवती ढिढही, श्रीमती त्रिवेणी कुर्रे, अमृत लाल टूंडे, कन्हैयालाल वारे शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अषोक निराला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरू गद्दी में बाबा गुरूघासी दास जी के पूजापाठ से हुआ। तद्उपरांत सभागार में मिनीमाता के छायाचित्र पर मार्ल्यापण एवं आरती पूजा के साथ किया गया। जिला संयोजक प्रो. एम.सी.हिमधर ने तोर कतका करव बखान ओ मोर मिनीमाता जय होवय तोर गीत की प्रस्तुति देकर उनके जीवनदर्षन को रेखांकित किया तथा उन्हें सतनामी समाज की गुरूमाता दया, प्रेम, करूणा, त्याग, संघर्ष एवं मानवता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दिलाया। साथ ही सतनाम धाम स्थापना के 16 साल के विकासगाथा पर प्रकाष डाला। स्वागत उद्बोधन मीडिया प्रभारी विजय अनंत द्वारा दिया गया और लोगो को मूलनिवासी समाज के प्रति हो रहे अन्याय से अवगत कराते हुए जागरूक रहकर आवाज उठाने की बात कही। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता- व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती सहोदरा देवी बंजारे, द्वितीय ऊषा निराला, तृतीय अंजली कुर्रे, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कु. अंकिता, द्वितीय जोयेल साण्डे, प्रियांसी सोनवानी और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये श्रीमती कविता सोनवानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती कविता हिमधर, जान्हवी धृत लहरे, करिष्मा अनंत, अषोकलाल कुर्रे, अरूण निराला, डॉ. संजय धृतलहरे, गेंदाराम शामिल रहे। मिनीमाता महिला प्रकोष्ठ के सचिव श्रीमती सीमा टूंडे ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मिनीमाता के सेवाभाव से प्रेरणा लेकर समाज के लिए रचनात्मक कार्य करने को कहा। मुख्य अतिथि एम0 एस0 सोनवानी ने सतनाम धाम स्थापना से लेकर अब तक के विकास गाथा पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी मार्गदर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सोनवानी जी द्वारा मिनीमाता को समर्पित श्रद्धांजली गीत अमर रहे वो मोर मिनीमाता दाई तोर नाम अमर रहे की शानदार प्रस्तुत दी गई। इस अवसर पर करिष्मा अनंत ने कहा कि- मिनीमाता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजली यह होगी कि हम उनके आदर्शो का सम्मान करें। रविदास समाज कल्याण समिति कोरिया से उपस्थित श्री अषोकलाल कुर्रे, विमला सोनवानी एवं संजय कुर्रे ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अषोक निराला ने कहा कि सभी संतजन समय निकालकर सतनाम धाम आए और समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिये कार्य करें। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में पदस्थ डॉ. मनीष कुमार कुर्रे अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। आभार प्रदर्षन जिला कोषाध्यक्ष श्री जागृत कुमार कुर्रे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोषी लहरे, ऊषा निराला, गेंदाराम, रजनी, द्वारिका, सहतुस लहरे, दाताराम, रामबाई, विजय खूटे, विजय नारंग, रामेष्वर सोनवानी, नवधा निराला, कुलदीप कुर्रे, भागवत ,फिरतिन, के.पी.जोगी, रितु निराला, मनिषा सोनवानी, रमेष बाई, सतकुमारी, अंकित निराला का विषेष योगदान रहा।



