दूरस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र : रामगढ़ पहुँच कर कलेक्टर ने ली व्यवस्था का जायजा
श्रीमती चन्दन त्रिपाठी लगातार फील्ड पहुंचकर लाभार्थी व हितग्राहियों से हो रही हैं रूबरू

चंदा व गीता की कविता सुनकर कलेक्टर हुई गदगद
कोरिया /आज जिले के दूरस्थ व सोनहत विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पहुँच कर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने व्यवस्था का जायजा ली।

श्रीमती त्रिपाठी ने स्वास्थ्य केंद्र के महिला-पुरूष वार्ड, दवाई वितरण केंद्र, लैब कक्ष पहुँच कर साफ-सफाई आदि की जानकारी प्राप्त की। श्रीमती त्रिपाठी ने मरीजो से बातचीत कर अस्पताल में हो रहे उपचार व दी जा रही सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल पहुंची गर्भवती माताओं से पूछा कि उन्हें आंगनवाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण समय पर व नियमित मिल रहा है कि नहीं, महिलाओं ने कलेक्टर को जानकारी दी कि उन्हें पूरक पोषण आहार मिल रहा है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने स्वाथ्य केंद्र में साफ-सफाई व माकूल व्यवस्था होने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने डॉ. रजनीश शुक्ला एवं होमोपैथिक सुषमा भगत को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने तहसील कार्यालय, रामगढ़ का निरीक्षण किए। तहसीलदार से तहसील कोर्ट में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा समय- सीमा के भीतर प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर स्कूल, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कन्या आश्रम, रामगढ़ पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने बच्चो को दिए जाने वाले भोजन व नास्ता के गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को प्रतिदिन मेनू के अनुरूप नाश्ता एवं भोजन देने के निर्देश दिए।
इस दौरान बच्चो ने 19 एवं 25 का पहाड़ा सुनाया तो चंदा एवं गीता ने कविता सुनाया। बच्चो की एक्टिविटी देखकर कलेक्टर ने खुशी जाहिर की। छात्रावास अधीक्षिका से बच्चो को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। कक्षा दसवीं में टॉप आने पर पुरस्कार व सम्मान किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने ग्राम सिंघोर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों श्री सत्तर लाल, श्री भगवान सिंह एवं श्री रामसिंह के निर्माणधीन आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों एवं पंचायत सचिव को सितंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।



