छत्तीसगढ़

पालक शिक्षक मेगा बैठक संकुल तरगंवा में संपन्न हुआ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

कोरिया/ शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तरगंवा में प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक का संकुल स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें संकुल केंद्र तरगंवा के अंतर्गत स्थित सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिका एवं पालक सम्मिलित हुए ।

IMG-20240806-WA0016-300x135 पालक शिक्षक मेगा बैठक संकुल तरगंवा में संपन्न हुआ

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एम.एल. सिंह एवं सहायक संचालक सुश्री बड़ा की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष कपिल जायसवाल सदस्य राजेंद्र पांडेय व्याख्याता रामेश्वर सिंह ठाकुर ,भगत जगतपाल सिंह ,शांति सिंह अशोक वर्मा मनोज चिकनजुरी खुशबू सिंह संगीता लकड़ा संजय सिंह ठाकुर प्रधान पाठक लक्ष्मण प्रसाद साहू राजेश साहू आशीष जायसवाल रामकृष्ण सिंह पुष्पराज सिंह सदस्य मोहे लाल सिंह संतोष सिंह धर्मजीत सिंह दिनेश साहू सहित समस्त पालक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे। बैठक में समिति के अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने कहा कि शासन के द्वारा स्कूलों में पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है इसका मुख्य उद्देश्य है की पढ़ाई लिखाई और स्कूली गतिविधियों में शिक्षकों के साथ पलकों की सहभागिता हो जिससे पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिले। सभी पलकों से आग्रह किया गया कि अपने बच्चों को स्कूल प्रतिदिन भेजें।
बैठक पश्चात वृक्षारोपण एवं न्योता भोज कराया गया कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह नेताम ने किया।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!