कोरिया

महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव सीजन 4–‘आया सावन झूम के’

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

कोरिया/सावन हरियाली उमंग उत्साह का महीना है सावन भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित है सावन मास अपनी पारंपरिक व सांस्कृतिक विविधता को भी संजोए रखता है और यह मास महिलाओं के लिए उमंग उत्साह व आध्यात्मिक वातावरण बना देता है ।

x-3-300x134 महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव सीजन 4–‘आया सावन झूम के’

सावन में प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है हर तरफ हरितिमा का वातावरण होता है।ऐसा ही नजारा दिखा बीते शनिवार दिनांक 27.7 2024 को स्थानीय गंगा श्री होटल के सभागार में जहां महिलाओं युवतियों ने गणमान्य महिला नागरिकों,महिला जनप्रतिनिधियों के साथ हर्षोल्लास व उमंग व उत्साह से मनाया सावन महोत्सव सीजन 4 आया सावन झूम के!

c-2-300x300 महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव सीजन 4–‘आया सावन झूम के’

[wp1s id="1076"]

उक्त कार्यक्रम की शुरुआत शिव भगवान माता पार्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई महिलाओं एवं युवतियों के बीच मिसेज सावन केटेगरी फर्स्ट,मिसेज सावन 45 प्लस केटेगरी 2,मिस सावन, डांस प्रतियोगिता,मेहंदी प्रतियोगिता, रैंप वॉक, क्वीज गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें मिसेज सावन केटेगरी फर्स्ट में श्रेया सियोल, निधि बड़ेरिया एवं करिश्मा,मिसेज सावन केटेगरी 2 में रंजना गुप्ता, प्रीति चौदहा,सविता नाविक, मिस सावन में साक्षी, आकांक्षा, निक्की दास,डांस में आराध्या यादव, सुनिधि दास, देवासी पाठक व तन्नू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसी तरह बेस्ट गेट अप में माधुरी सिंह, पीहू मित्रा,सविता नाविक, निधि बड़ेरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया कार्यक्रम में बस्तरिया डांस की प्रस्तुति ने सारे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

अवसर पर कार्यक्रम की संचालक टी एंड जी चेरिस ब्यूटी सैलोन एंड अकैडमी पूनम सोनी ने महिलाओं को सावन मास की बधाई देते हुए कहा कि –आया सावन झूम के का चौथा सीजन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह केवल मेरी उपलब्धि नहीं है मेरी पूरी महिला टीम, मेरी सहयोगियों के कारण ही या संभव हुआ है! प्रोग्राम अच्छा और सफल रहा हमारे द्वारा आने वाले वर्षों में और जोश उत्साह के साथ आयोजन किया जाता रहेगा ।

इस अवसर पर प्रथम नागरिक नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे ने महिलाओं को संबंधित हुए करते हुए कहा कि –हमें सावन का इंतजार रहता है कि कब सावन आए और हम सब महिलाएं मिलकर सावन उत्सव का आनंद उठाएं उन्होंने वृक्षारोपण को प्रेरित करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के लिए मंगल कामना की!

इसी तरह नगर पालिका शिवपुर चरचा अध्यक्ष लालमुनि यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि–यहां महिलाओं की भारी संख्या देखकर प्रफुल्लित हूं यह सावन का महीना बहुत पवित्र महीना है चारों ओर हरियाली ही होती है जो इस सभागार में भी दिख रही है इसी तरह हमारी महिलाएं मिलकर सावन महोत्सव का एक अलग रूप देती हैं आगे भी हम सब मिलकर खुशियों का या उत्सव मनाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएस डांस एकेडमी की संचालिका डाली तिवारी,वर्षा दास,मेहंदी आर्टिस्ट का उल्लेखनीय योगदान रहा कार्यक्रम में नविता शिवहरे,लालमुनि यादव, पूनम झा, अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह, मिस इंडिया खादी विनर और मिस छत्तीसगढ़ मिताली यदुवंशी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सूची पांडे ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!