स्वामी आत्मानंद स्कूल बैकुंठपुर में एसएमडीसी सदस्यों का गठन, नि:शुल्क साइकिल वितरण और पौधारोपण

संवाददाता
बैकुंठपुर/ स्वामी आत्मानंद स्कूल, बैकुंठपुर में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल प्रबंधन विकास समिति (एसएमडीसी) के नए सदस्यों का गठन किया गया। इस अवसर पर 9वीं कक्षा की छात्राओं को ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के तहत नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई।

विद्यालय के प्राचार्य सुनील मिश्रा ने नव नियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों को माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ देकर के बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया साथ SMDC के गठन का औचित्य एवं उसके उद्देश्य को बताया , सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी पढ़ाई में आने वाली भौगोलिक कठिनाइयों को दूर करना है। इस योजना के तहत छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिलें दी जाती हैं जिससे वे आसानी से और सुरक्षित रूप से अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। प्रत्येक छात्र और शिक्षक ने एक-एक पौधा लगाया और इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नए एसएमडीसी सदस्यों में अध्यक्ष भानु पॉल . सदस्य गणों में -.अनिल खटीक ; संजय जयसवाल ; अमजद खान; आलोक शर्मा,दुष्यंत कुमार शिक्षाविद गीता प्रसाद ,और साहब तिवारी को मनोनीत किया गया. विद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत किया

और उन्हें विद्यालय के विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने बताया कि एसएमडीसी सदस्यों का गठन विद्यालय के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र और उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने विद्यालय की इन पहलों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भानुपाल जी ने विद्यालय को विश्वास दिलाया की विद्यालय में आने वाली किसी भी समस्या के लिए हम रात दिन उपलब्ध हैं हम सब मिलकर विद्यालय को आगे बढ़ाएंगे साथी विद्यालय के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और उन्हें अच्छा परिणाम देने की अपील की
कार्यक्रम के समापन में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर विद्यालय के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने संकल्प को दोहराया।



