देश -विदेश

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से पीएम मोदी चिंतित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने एक्स पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा,  मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूँ। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

इसके साथ ही पीएम ने हमले में मारे गए या घायल हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की। उन्होंने आगे लिखा, हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।

बता दें, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक चुनावी रैली में गोली मारी गई। अगले ही दिन रिपब्लिकन पार्टी औपचारिक रूप से उन्हें व्हाइट हाउस के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने वाली थी। उससे ठीक एक दिन पहले उन पर हत्या का प्रयास किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!