कोरिया

रामानुज स्कूल में मना शाला प्रवेश उत्सव

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुन्ठपुर/ नए शिक्षा सत्र के प्रारम्भ के साथ ही 26 जून को शासकीय आदर्श रामानुज उ0 मा0 विद्यालय बैकुण्ठपुर, जिला- कोरिया में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रबन्धन एवं विकास समिति के सदस्य श्रीमती सरोजनी जायसवाल, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री बृजवासी तिवारी, श्री माधव अग्रवाल, प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो एवं प्रधान पाठक श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया।

1-2-300x169 रामानुज स्कूल में मना शाला प्रवेश उत्सव

विद्यालय की प्राचार्य द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया गया। शाला प्रबंधन के सम्माननीय सदस्यों द्वारा नवीन छात्रों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया गया, साथ ही नवीन विद्यार्थियों को शाला गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक प्रदान किया गया।

3-1-300x169 रामानुज स्कूल में मना शाला प्रवेश उत्सव

अपने संबोधन में श्री प्रदीप गुप्ता ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती सरोजनी जायसवाल द्वारा नवीन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मो0 ताहिर आजमी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री नरेश तिवारी, श्री राजीव जायसवाल, श्री संजीव जायसवाल, श्री प्रभात मिश्रा, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती पी0 वर्मा, श्री तपानाथ पाठक, श्री आर0 एस0 गुप्ता, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती रत्ना पटेल, श्रीमती सरिता खलखो, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती साजदा खातून, श्रीमती ममता ओझा, श्री निर्मल सोनी, श्रीमती पूजा शुक्ला, श्री विमल कुमार, श्री दीपक साहू, श्री मेघराज मुकर्जी, रेशम लाल जांगड़े, दिनेश, चन्द्र प्रकाश, अल्फिया सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!