कोरिया

एन.सी.सी. कैडेट्स ने योगाभ्यास किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर स्थित मिनी स्टेडियम में केबिनेट मंत्री छ0ग0 शासन माननीय राम विचार नेताम, माननीय विधायक भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया डॉ0 आशुतोष चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं अन्य गणमान्य के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

1-1-300x135 एन.सी.सी. कैडेट्स ने योगाभ्यास किया

इसी तारतम्य में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी टु्रप के कैडेट्स एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल के निर्देशन में मिनी स्टेडियम में योगाभ्यास किया। इसमें योग के प्रमुख आसन, पादहस्तासन, कटि चासन, तिर्यक ताड़ासन, पश्चिमोत्तम आसन, विहंग आसन, वज्रासन, पद्मासन, शवासन, अनुलोम, विलोम एवं प्राणायाम आदि आसन का अभ्यास किया।

2-1-300x135 एन.सी.सी. कैडेट्स ने योगाभ्यास किया

स्वस्थ व्यक्ति से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। इसके पूर्व समस्त एनसीसी कैडेट्स ने अपने घरों में परिवारजन के साथ योग का पूर्वाभ्यास किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो ने कहा कि- योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर समस्त एनसीसी कैडेट्स पूरे भारत में एक साथ योग करते है। उक्त कार्यक्रम में कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियदर्शन चौधरी ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि- योग करने से कैडेट्स का शरीर लचीला, फुर्तीला, सुडौल, कान्तिवान और ऊर्जावान बनता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक कैडेट व व्यक्ति को योग करते रहना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय से श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्री नरेश तिवारी, श्री विमल कुमार, श्री दिनेश कश्यप, श्री कृष्ण कुमार पैकरा, सी0 एस0 एम0 कृष्णा लाल, पूर्व एन0 सी0 सी0 कैडेट्स एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!