रायपुर संभाग

निगम आयुक्त ने स्व अजय वर्मा की पत्नी को सौंपा 15 लाख का चेक

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

रायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 की ड्यूटी में लगे अजय वर्मा का 6 मई को निधन होने के तुरंत बाद ही निर्वाचन के 48 घंटे के भीतर 15 लाख रूपए की अनुग्रह प्रतिकर राशि जारी हुई। शुक्रवार को कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे  स्वर्गीय अजय वर्मा के डगनिया स्थित निवास पहुंचे और उनकी पत्नी श्रीमती नीलू वर्मा को 15 लाख रूपए का चेक सौंपा। स्वर्गीय अजय वर्मा नगर निगम के जनसंपर्क शाखा में कार्यरत थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!