रायपुर संभाग

सीईओ ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले कर्मियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय व अशासकीय संगठनों, लोकसेवी संस्थाओं और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न व नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कंगाले ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने आम निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों व निर्वाचन गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!