रायपुर संभाग

प्रदेश में लड़कियों ने एक बार फिर लहराया परचम, 12 वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल रही छत्तीसगढ़ में अव्वल,वहीं सिमरन रहीं 10वीं में मेरिट में प्रथम

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना ।

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

रायपुर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in) पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

10वीं में सिमरन शब्बा, 12वीं में महक अग्रवाल रहीं टॉपर

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें महक अग्रवाल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। कुल 34 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी से सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं में सिमरन शब्बा ने टॉप किया है।

इंटर के टॉपर

इंटर में महक अग्रवाल ने 97.40 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। कोपल ने दूसरा स्थान पर रहीं, उन्होंने 97.00 फीसदी अंक पाए। प्रीति 96.80 फीसदी अंक के तीसरे नंबर पर रहीं, आयुषी भी तीसरे नंबर पर रहीं। समीर कुमार भी चौथे नंबर पर रहे हैं। समीर ने 96.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

1-300x225 प्रदेश में लड़कियों ने एक बार फिर लहराया परचम, 12 वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल रही छत्तीसगढ़ में अव्वल,वहीं सिमरन रहीं 10वीं में मेरिट में  प्रथम

4-6-175x300 प्रदेश में लड़कियों ने एक बार फिर लहराया परचम, 12 वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल रही छत्तीसगढ़ में अव्वल,वहीं सिमरन रहीं 10वीं में मेरिट में  प्रथम

[wp1s id="1076"]

हाई स्कूल के टॉपर

जशपुर की रहने वाली सिमरन शबबा ने 600 में 597 यानि 99.50 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गारियाबंद की होनिसा 98.83 फीसदी रहीं हैं। श्रेयांश कुमार यादव 98.33 फीसदी तीसरे नंबर पर रहे। जबकि चौथे पर क्रमश: राहुल 98.17 प्रतिशत, डॉली साहू, अंशिका, अर्पिता रहे हैं।

2-300x225 प्रदेश में लड़कियों ने एक बार फिर लहराया परचम, 12 वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल रही छत्तीसगढ़ में अव्वल,वहीं सिमरन रहीं 10वीं में मेरिट में  प्रथम

5-5-174x300 प्रदेश में लड़कियों ने एक बार फिर लहराया परचम, 12 वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल रही छत्तीसगढ़ में अव्वल,वहीं सिमरन रहीं 10वीं में मेरिट में  प्रथम

कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in) पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इंटर का रिजल्ट 80.74 फीसदी रहा। जबकि हाईस्कूल का 75.64% परिणाम रहा।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी । और उन्हे जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगातार परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया।

03 लाख छात्रों को है इंतजार

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 03 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है और उत्सुकता से सीजीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम की घोषणा के बाद, छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी आधिकारिक मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!