
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
हम मतदाता हम मतदाता
हम जनतंत्र के भाग्य विधाता
हम हीं तो है सबसे भाग्यशाली
मिली हमे अनुपम है ये प्रणाली
लोकतंत्र के हैं हम अध्याता
हम मतदाता हम मतदाता
हम जनतंत्र के भाग्य विधाता
मिला है हमे अधिकार ये न्यारा
मत देना कर्तव्य हमारा
काज ये अपना सबको है भाता
हम मतदाता हम मतदाता
हम जनतंत्र के भाग्य विधाता
[wp1s id="1076"]
गीत खुशी के गाएंगे हम
पोलिंग बूथ पे जाएंगे हम
दिन शुभ सात मई का है आता
हम मतदाता हम मतदाता
हम जनतंत्र के भाग्य विधाता
ताहिर आज़मी



