कोरिया

पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र 04 कोरबा के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक राहुल देव सिंह ने रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर  परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

राहुल ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के साथ स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री कक्ष,  कट्रोल रूम, मतगणना कक्ष, मतदान सामग्री वितरण व वापसी केंद्र का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पुलिस बल की तैनाती एवं उनके ठहरने की व्यवस्था के संबंध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सहायक रिटनिंग ऑफिसर अंकिता सोम ,उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपिका नेताम ,उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!