दिल्ली

अब तक डेढ़ करोड़ लोग कर चुके हैं रामलला के दर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या/  इसी साल 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की थी, जिसके बाद से ही वहां भक्तों का तांता लगा हुआ है।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अभी तक लगभग 1.5 करोड़ लोग राम लला के दर्शन के लिए भव्य मंदिर में आ चुके हैं। चंपत राय ने कहा, ‘हर दिन, एक लाख से अधिक लोग मंदिर में ‘दर्शन’ के लिए आ रहे हैं।  22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के बाद से, लगभग 1.5 करोड़ लोग राम लला के ‘दर्शन’ के लिए आ चुके हैं। ‘ गौर करने वाली बात ये है कि आज यानि 22 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा हुए पूरे तीन महीने हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!