खास खबरछत्तीसगढ़धर्ममनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरराज्य

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक असवर केे साक्षी बनें जिलेवासी हर घर में दिया जलाकर अयोध्या की तरह दीपोत्सव मनाएं…स्वास्थ्य मंत्री

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक असवर केे साक्षी बनें जिलेवासी हर घर में दिया जलाकर अयोध्या की तरह दीपोत्सव मनाएं...स्वास्थ्य मंत्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक असवर केे साक्षी बनें जिलेवासी हर घर में दिया जलाकर अयोध्या की तरह दीपोत्सव मनाएं…स्वास्थ्य मंत्री

image_750x_65ae7397e56d6-300x225 श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक असवर केे साक्षी बनें जिलेवासी हर घर में दिया जलाकर अयोध्या की तरह दीपोत्सव मनाएं...स्वास्थ्य मंत्री image_750x_65ae739f64b84-178x300 श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक असवर केे साक्षी बनें जिलेवासी हर घर में दिया जलाकर अयोध्या की तरह दीपोत्सव मनाएं...स्वास्थ्य मंत्री0

INDIA FIRST 24 NEWS

अयोध्या में आज श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी वासियों भी साक्षी बने। जिले के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर अपने गृह ग्राम रतनपुर के राममंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उसके पश्चात राममंदिर परिसर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा पूजा पाठ में उन्होंने पूजा अर्चना कर जिले वासियों तथा समस्त प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रांगण में अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की लाइव प्रसारण किया गया। प्रसारण पश्चात् स्वास्थ्य मंत्री ने अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी जिले वासियों और समस्त प्रदेश वासियों को बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि आज बहुत ही अदभूत दिन है। एक समय था जब 14 वर्ष का वनवास काट कर रामचन्द्र जी अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या वासियों ने उनका दिया जलाकर उनका स्वागत किया था। आज हमारे लिए बहुत ही हर्षोल्लास का दिन है आज राम लला पंडाल से अपने गृह में प्रवेश किये है। इस

image_750x_65ae739f64b84-178x300 श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक असवर केे साक्षी बनें जिलेवासी हर घर में दिया जलाकर अयोध्या की तरह दीपोत्सव मनाएं...स्वास्थ्य मंत्री

[wp1s id="1076"]

अवसर पर अयोध्या सहित पूरा भारत राममय हो गया है। आज हमारे विधानसभा क्षेत्र में भी सभी लोग दिपावली मनायें। हर घर में दिया जला कर अयोध्या की तरह दीपोत्सव मनाये। इस अवसर में स्वास्थ्य मंत्री ने शबरी की कुटिया की पूजा की और शबरी ने राम को जूठे बैर खिलाकर अपने पूर्वजों को याद ताजा की है। उन्होंने बताया कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर आज देश विदेश में कई बड़े कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इण्डोनेशिया में राम नवमी बहुत ही अच्छे ढंग से मनाया जाता है इसके साथ ही रामलीला का मंचन भी किया जाता है। आज प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हमारे विधानसभा क्षेत्र में रामलीला का मंचन, रामायण पाठ, रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र से हर माह पहले यहां के बुजुर्गों को पहले अयोध्या दर्शन कराने का कार्यक्रम रहेगा। उसके बाद नव नजवानों को दर्शन कराया जायेगा। आज हमारे प्रधानमंत्री का जो संकल्प सपना था उन्होंने आज उसे पूरा करके दिखाया है।

image_750x_65ae7397e56d6-300x225 श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक असवर केे साक्षी बनें जिलेवासी हर घर में दिया जलाकर अयोध्या की तरह दीपोत्सव मनाएं...स्वास्थ्य मंत्री

जिले वासियों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही उत्साहित दिखाई दे रहे थे। मंदिरों-देवालयों में भजन, पूजन, कीर्तन, प्रभात फेरी, कलश यात्रा की धूम रही। जगह-जगह तोरण, पताका, झंडे लगाए गए थे। छोटे, बडे, बच्चे, बूढ़े, महिला और पुरुष सभी वर्ग के श्रद्धालुओं में भगवान श्री राम के प्रति गहरी आस्था, प्रेम और समर्पण भाव देखा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!