खास खबरछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

भाजपा में प्रवेश उत्सव, सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन।  बाेले खिलाएंगे कमल

भाजपा में प्रवेश उत्सव, सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन।  बाेले खिलाएंगे कमल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

भाजपा में प्रवेश उत्सव, सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन।

बाेले खिलाएंगे कमल

IMG-20231108-WA0034-225x300 भाजपा में प्रवेश उत्सव, सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन।   बाेले खिलाएंगे कमल

INDIA FIRST 24 NEWS

मनेन्द्रगढ़। भाजपा की रीति नीति और केंद्र में बैठी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मनेन्द्रगढ़ के युवा व्यापारी रवि जायसवाल ने अपने सैकड़ो युवा साथियों के साथ मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया है जिससे निश्चित ही भाजपा को फायदा मिलेगा।

[wp1s id="1076"]

आपको बता दे की रवि जायसवाल ने अपने युवा साथियों

IMG-20231108-WA0031-300x225 भाजपा में प्रवेश उत्सव, सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन।   बाेले खिलाएंगे कमल

निखिल अग्रवाल, विपिन तिवारी, लकी मलिक, पैनल समुद्र राहुल सोनकर दिलीप सोनकर बादल सोनकर संजय मिश्रा सुनील नामदेव राहुल मलिक आकाश मलिक गगन मलिक अभिषेक मोगरे पारुल मोगरे सोनू यादव प्रतिमा मिश्रा सूरज केसरवानी के साथ भाजपा प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। इन युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रवादी, विकासवादी नीतियों से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाया।

IMG-20231108-WA0033-300x225 भाजपा में प्रवेश उत्सव, सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन।   बाेले खिलाएंगे कमल

भूपेश सरकार की धोखेबाजी से खफा युवाओं को भाजपा पर भरोसा- श्यामबिहारी जायसवाल

 

इस मौके पर भाजपा से मनेन्द्रगढ़ विधानसभा प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है। भाजपा ही देश और छत्तीसगढ़ को कुशल, सक्षम और बेदाग नेतृत्व देकर आगे बढ़ा सकती है। उन्हाेंने भूपेश सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस की धोखेबाजी से खफा हैं और युवाओं को भाजपा पर भरोसा है।

 

युवाओं को दिखाए झूठे सपने- रामधुन जायसवाल

 

भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष रामधुन जायसवाल ने इस अवसर पर कहा की कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए युवाओं को झूठे सपने दिखाए। अब ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वाले की खैर नहीं है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य पर लगा ग्रहण हटने वाला है। कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के रास्ते खुल जाएंगे। भाजपा प्रवेश के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, राहुल सिंह, पूर्व पार्षद उर्मिला जायसवाल, विवेक अग्रवाल हरि मिश्रा पूर्व पार्षद उर्मिला जायसवाल रीना बर्मन सहित बड़ी संख्या में युवा माैजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!