उत्तर प्रदेशचित्रकूट

शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गयी विधिक जानकारियां

शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गयी विधिक जानकारियां

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गयी विधिक जानकारियां

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना के अनुसार मंगलवार को शहर के चित्रकूट इण्टर काॅलिज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारियां दी गयी। प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव फारूख इनाम सिद्दीकी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज विष्णु कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने खेल दिवस के महत्व और उसके इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को हाॅकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द्र का जन्म हुआ था। खेल में महारथ होने के कारण मेजर ध्यानचन्द्र को हाॅकी का जादूगर कहा जाता था। उन्होंने कहा कि खले से प्रत्येक व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जिससे एक नया इतिहास बनता है। आज चांद के दक्षिणी धू्रव तक पहुंचने में सफलता मिलने के बाद यह बात साबित हो गयी है। फूलचन्द्र सिंह चन्द्रवंशी ने खेल दिवस की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता हेमराज सिंह ने विधिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर चित्रकूट इण्टर काॅलिज के प्रधानाचार्य डाॅ. रणवीर सिंह चैहान, वीपी निर्मल, श्रीनिवास त्रिपाठी, रामवचन सिंह, रंजना सिंह, संतोष कुमार विश्वकर्मा, कीर्ति मिश्रा, ज्ञानेन्द्र चैधरी, लालमन, प्रदीप पाण्डेय, विवेक तिवारी, प्रांशू देवी, तीरथ प्रसाद व अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!