चित्रकूट

ग्रामीण महिलाओं को शिविर में दी गईं विधिक जानकारियां

ग्रामीण महिलाओं को शिविर में दी गईं विधिक जानकारियां

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ग्रामीण महिलाओं को शिविर में दी गईं विधिक जानकारियां

चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आंगनबाडी केन्द्र शिवरामपुर में शुक्रवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कानूनी जानकारियां दी गयी। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव अपर जिला जज फारूख इनाम सिद्दीकी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त कार्य योजना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर यह आयोजन किया गया है। इस दौरान महिलाओं, विधवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शासन स्तर पर संचालित किए जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गयी। प्री लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक वादों के सम्बन्ध में बताया गया कि वैवाहिक प्रकृति के वादों में पति-पत्नी या नजदीकी रिश्तेदार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। पीठ द्वारा पक्षकारों के मध्य सुलह समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। पैरालीगल वालेंटियर ममता वर्मा ने महिलाओं के विकास, स्वच्छता, सेनेटरी नैपकीन तथा लैंगिक समानता के सम्बन्ध में जानकारी दी। चित्रकूट कलेक्टिव के संस्थापक मीरा जाटव ने घरेलू हिंसा से सम्बन्धित अधिकारों की जानकारी दी। राजेन्द्र पटेल ने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। ममता सोनी ने कहा कि उनकी टीम 12 सालों से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं किशोरियों के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के लिए नेतृत्व विकास एवं क्षमता संर्वधन का काम कर रहे हैं।
इस मौके पर पैरालीगल वालेंटियर साकेत सोनी, गायत्री देवी, तारावती, शोभा देवी, चिन्दा आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!