अपराध दुर्घटनाउत्तर प्रदेश

घर से लापता किशोरी का शव हाईटेंशन लाईन पोल से फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

घर से लापता किशोरी का शव हाईटेंशन लाईन पोल से फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कानपुर देहात   लापता हुईं किशोरी का शव खेत में लगे हाई टेंशन लाईन के पोल पर फांसी के फंदे से लटका मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख कर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए 4 लडको पर किशोरी को घर से भगा ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से मिली पर मुकदमा दर्ज़ कर मामले की जांच में जुट गई है। मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के जलिहापुर शांति नगर का है. जहा गांव में रहने वाले मोहम्मद दीन की 17 वर्षीय पुत्री महविश मंगलवार की रात घर से अचानक लापता हो गई थीं. परिजनों ने काफ़ी तलाश खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला. अगले दिन परिजनों को जानकारी हुई कि किशोरी रूरा थाना क्षेत्र के बचीत भरथु गांव में देखी गई परिजन पहुचे पर वो नहीं मिली. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. लेकिन अगले दिन सुबह किशोरी का शव सिमरियापुरवा गांव के पास पारेशन टावर बिजली के पोल में फंदे से लटका मिला . सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने बचीत भरथू गांव के ही युवको के ऊपर किशोरी को घर से भाग ले जाने फिर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पास से रुपए और ज्वैलरी ले जाने का आराेप लगाया है.

मृतिका किशोरी के भाई आलम ने बताया की उसकी बहन को बचीत भरथू गांव निवासी दिलशाद और जलील अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन को घर से भगा ले गए हैं बहन के पास डेढ़ लाख रुपये और ज्वेलरी थी उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर शव को लटका दिया और मौके से फरार हो गए है इस दौरान परिजनों की पुलिस से कुछ नोंकझोग भी हुई परिजन शव को अपने साथ ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें काफी समझाने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और हत्या और साक्षी छुपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया । वही इस मामले में को डेरापुर शिव ठाकुर ने बताया कि मंगलपुर थाना क्षेत्र की चौकी झींझक कस्बे क्षेत्र के गांव जलिहापुर में एक बिजली के खंबे में एक लडकी का शव लटका मिला था जिस पर मंगलपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है जांच कर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!