उत्तर प्रदेश

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर युवक ने फेंका स्याही

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर युवक ने फेंका स्याही

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी विधान सभा के उप चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम को जा रहे थे । अभी वह अदरी चट्टी पर पहुंचे थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत खड़े थे उसमें से एक व्यक्ति ने काली स्याही दारा सिंह चौहान के चेहरे पर फेंक दी । दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंकने की घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया । इस बीच स्याही फेंकने वाला मौका पाकर फरार हो गया ।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम में जा रहे थे । अभी वह जब अदरी चट्टी पर पहुंचे थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत खड़े थे । उनको देखकर दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरकर उनसे मिल रहे थे कि तभी वहां स्वागत करने वालों की भीड़ में अदरी के रहने वाले अभिमन्यु यादव उर्फ डायमंड ने अचानक दारा सिंह चौहान के ऊपर काली स्याही फेंक दिया । एकाएक हुई इस घटना से वहां अफरा तफरी का माहाैल हो गया । वहीं इस घटना के बाद दारा सिंह चौहान वापस बिना प्रचार करें ही अपने चुनाव कार्यालय पर वापस लौट आए हैं । वही मीडिया के साथ बातचीत के दौरान दारा सिंह चौहान ने कहा कि उनके ऊपर शाही फेंकने की घटना को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने कराया है । निश्चित तौर पर विरोधी उनके चुनाव से घबराकर उनके ऊपर कई तरह के हमले करवा रहे हैं । सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ब्राह्मण और दलितों का हत्यारा है । हत्यारे और अपराधी तो इस तरह का कार्य करेंगे ही । देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विरोधी घबरा गए हैं और इस तरह के कुकृत्य कर रहे हैं ।

बाइट – दारा सिंह चौहान ( भाजपा प्रत्याशी घोसी विधान सभा उप चुनाव मऊ )

download चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर युवक ने फेंका स्याही

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!