देश -विदेश

अश्लील वीडियो बना विवाहिता से छह साल तक दुष्कर्म, संबंध बनाने से मना किया तो पति को भेज दी क्लिप

अश्लील वीडियो बना विवाहिता से छह साल तक दुष्कर्म, संबंध बनाने से मना किया तो पति को भेज दी क्लिप

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके छह साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के पटियाला जिले की है। थाना घग्गा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया है।

section-376-indian-penal-code अश्लील वीडियो बना विवाहिता से छह साल तक दुष्कर्म, संबंध बनाने से मना किया तो पति को भेज दी क्लिप
section 376 indian penal code

फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि 2017 में आरोपी घर आया था। इसी दौरान उसने चुपके से अश्लील वीडियो बना ली। बाद में इस वीडियो के आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी इस वीडियो को डिलीट करने का वादा कर 2017 से अप्रैल 2023 तक दुष्कर्म करता रहा।

बाद में जब महिला ने आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी ने अश्लील वीडियो विवाहिता के पति को भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना घग्गा पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!