कोरियाछत्तीसगढ़

जनहित संघ का रक्षाबंधन उत्सव, ग्रामवासी बहनों माताओं को बांटी राखी एवं मिठाई, बहनों के चेहरे में खिली खुशी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

*एस. के.‘रूप*

बैकुंठपुर कोरिया/ विगत 49 वर्षों से जनसेवा एवं परहित की मिसाल जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति के द्वारा केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम के तहत ग्रामीण माता एवं बहनों को रक्षाबंधन पर राखियां मिठाइयां एवं अन्य सामग्री बांटी गई।

आपको बता दे जनहित संघ अंतर्गत पंडों विकास समिति के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष राखियां मिठाइयां बांटी जाती हैं

इसी तारतम्यता में इस वर्ष जिला कोरिया बैकुंठपुर क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत में सुदूर क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीण माताएं बहने एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को राखियां मिष्ठान्न बांटी गई। इस अवसर पर जनहित संघ केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार ने कहा कि “परहित सरिस धर्म नहीं भाई पर पीड़ा सब नहीं अधमाई” यह हमारा सूत्रवाक्य है और हम इस पर ही कार्य करते हैं साथ ही मनुष्यता का आचरण करना दूसरों के हितबद्ध जीवन जीना अन्य के लिए परोपकार करना यही हमारा उद्देश्य है।

यह सीख हमें जनहित संघ के संस्थापक महान जननायक समाज सेवक स्व. रूद्र प्रसाद रूप जी से मिली है

[wp1s id="1076"]

m-2-1024x1024 जनहित संघ का रक्षाबंधन उत्सव, ग्रामवासी बहनों माताओं को बांटी राखी एवं मिठाई, बहनों के चेहरे में खिली खुशी

,हम अनवरत अपनी क्षमता के अनुसार परहित एवं मनुष्यता का आचरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर जरूरतमंद बहनों माताओ को सुंदर राखियां मिठाईयां आदि का वितरण किया जाता है।

बहने खुश होती हैं तो हमें भी प्रसन्नता होती है और मानव जीवन सफल हो रहा है यह संतुष्टि मिलती है।

m1-2-1024x1024 जनहित संघ का रक्षाबंधन उत्सव, ग्रामवासी बहनों माताओं को बांटी राखी एवं मिठाई, बहनों के चेहरे में खिली खुशीरक्षा रक्षाबंधन उत्सव में जनहित संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार, पंडो विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंडों,राम अवतार कुशवाहा जिला समन्वयक एमसीबी कोरिया,जितेंद्र बैगा, बैगा जनजातीय प्रभार,रामशरण पण्डो युवा प्रभार, सतीश मिश्रा जिला प्रमुख एमसीबी,गणेश तिवारी सोशल मीडिया प्रभारी एमसीबी,करण गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी कोरिया, सोनसाय पंडों,बृजलाल पण्डो सोहनलाल बैगा, विजयशंकर सिंह एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!