कोरियाछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

हाई स्कूल ग्राउंड में स्केटिंग के लिए भव्य बनेगा रोलर रिंक स्केट पार्क, किया गया भूमिपूजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.”रूप”

बैकुंठपुर/ कोरिया जिला,बैकुंठपुर शहर और आस पास के खेलप्रेमी बच्चें सहित युवाओं के लिए स्थानीय हाई स्कूल ग्राउंड में भव्य स्केटिंग पार्क रोलर रिंक का निर्माण किया जाएगा जिसका विगत दिनों भूमि पूजन किया गया। यह कार्य नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव के तत्वाधान में किया जा रहा है उन्होंने बताया कि खेल प्रतिभा को निखारने उन्हे राष्ट्रीय स्तर का मंच देने और जिले का नाम रौशन करने के प्रयोजन से उक्त खेल परिसर का निर्माण होना है जिसका भूमिपूजन किया गया है। जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकृति दी गई है। कार्य को शुरुवात होगी और बैकुंठपुर शहर के लिए गौरव का विषय होगा। उन्होंने कहा कि कुल 29 लाख 80 हजार के तीन प्रस्ताव पर 2 में स्वीकृति मिल गई है और कार्य प्रारंभ हो रहा है।

WhatsApp-Image-2026-03-29-at-6.22.14-PM-466x1024 हाई स्कूल ग्राउंड में स्केटिंग के लिए भव्य बनेगा रोलर रिंक स्केट पार्क, किया गया भूमिपूजन

 

नपा उपाध्यक्ष के इस पहल का शहरवासियों ने स्वागत किया है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!