
बैकुंठपुर, कोरिया/ विद्यार्थियों के सुदृढ़ नींव के लिए विख्यात स्थानीय ठाकुर अजय सिंह हाई स्कूल में वर्ष 2026 का ‘वार्षिक उत्सव सह विदाई समारोह’ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

विदित हो कि समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों के आगमन और पुष्पगुच्छ से उनके भव्य स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात माँ शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के गायन ने वातावरण को देशभक्ति और क्षेत्रीय गौरव से भर दिया। विद्यालय के संस्थापक स्व. एम.आर. ठाकुर सर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। ‘अजय शिक्षा समिति’ के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर विशेष सम्मान किया गया।
इन प्रमुख श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार:
शिक्षा समिति एवं शिक्षक सम्मान: विद्यालय प्रबंधन और शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और प्रबंधकों को बुके देकर सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्र सम्मान: पिछले वर्ष प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 33 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कक्षा 10वीं की विदाई: विद्यालय के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए उपहार वितरित किए गए।

वक्ताओं के विचार
अजय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर और प्राचार्या सुश्री पार्वती यादव ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन अजय शिक्षा समिति के कुशल मार्गदर्शन में हो रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर बौद्धिक और शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन संवर्त कुमार ‘रूप’ सह संचालन स्नेहा पैकरा एवं खुशी शेख के द्वारा किया गया।
इनका हुआ सम्मान:–

अजय शिक्षण समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, प्रमिला कौर, आलोक शर्मा,अजय ठाकुर,राकेश कुमार, आकाश सहित विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले पूर्व छात्र छात्राओं में तरूणी भार्गव शिक्षिका,शशि कुमार मांझी मोनू पूर्व एल्डरमैन नगर पालिका, चंदन ढीमर व्यवसाई, आशा भगत पटवारी राजस्व विभाग बैकुंठपुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

33 मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान:–
विद्यालय के 33 मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमे आयुष राजवाड़े,उत्कर्ष ठाकुर, ममता राजवाड़े, दिव्या राजवाड़े,रौनक सिंह, खुशबू यादव,आदित्य राजवाड़े,सुनैना बखला,पंकज कुमार राजवाड़े,प्रत्युषा शर्मा,आकाश यादव,रितेश कुमार,रुस्तम राजवाड़े,प्रतीक राजवाड़े,प्राची यादव,आंचल यादव,नैतिक सिंह,गुलशन राजवाड़े, स्नेहा यादव,लक्ष्य कुमार साहू,प्रियांशु यादव,सोनू सिंह, कृष्णा, स्वरा रजक,आयुष कुमार,गरिमा सिंह,निष्ठा सिंह,राशि गोयन,उज्ज्वल, काम्या राजवाड़े, साम्या खातून,आकांक्षा और तुलसी राजवाड़े को स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
10वीं के विद्यार्थियों का सम्मान सह विदाई
कक्षा दसवीं के विद्यार्थी जिसमे दिव्या,खुशबू,महिमा,रौनक, अनुकल,प्रिंशु को गुलाब का फूल एवम उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह,प्राचार्य पार्वती यादव, दीपा सिंह, सुनीता ठाकुर, बबीता सिंह, रानू गुप्ता,महेंद्र राजवाड़े,प्रीति पैकरा, स्नेहा पैकरा, रेशमी राजवाड़े,आर्ची गुप्ता एवं खुशी शेख का उल्लेखनीय योगदान रहा।



