कोरियाछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

विश्व एड्स दिवस पर जन-जागरूकता रैली

रैली मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, फव्वारा चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुई

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

SK ROOP

 बैकुण्ठपुर / विश्व एड्स दिवस 1988 से प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य एच.आई.वी./एड्स के प्रति जन-जन में जागरूकता फैलाना और समाज को सुरक्षित, स्वस्थ बनाने का संदेश देना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आज शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन.सी.सी. ट्रूप के कैडेट्स एवं विद्यालयीन छात्रों द्वारा एक भव्य जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया।

WhatsApp_Image_2025-12-01_at_4.16.33_PM-1024x577 विश्व एड्स दिवस पर जन-जागरूकता रैली

रैली मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, फव्वारा चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम का संचालन कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस. के निर्देशन, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित यादव (1 छ.ग. बटालियन, एन.सी.सी. कोरबा) के मार्गदर्शन तथा विद्यालय की प्राचार्य  कृपा कल्याणी टोप्पो के संरक्षण में किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी एन.सी.सी. अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल द्वारा सफलतापूर्वक निभाई गई।

रैली के दौरान कैडेट्स एवं छात्रों ने प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया—
“एड्स का ज्ञान बचाए जान”, “एड्स से सुरक्षा – जीवन अच्छा” जैसे संदेशों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

[wp1s id="1076"]

रैली के समापन पर मिनी स्टेडियम में एन.सी.सी. अधिकारी  संजीव कुमार जायसवाल ने कैडेट्स को एड्स, उसके संक्रमण, रोकथाम और सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन कोरिया का भी सराहनीय सहयोग रहा।
यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में—

  • यातायात उप निरीक्षक  बीरबल , सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह आरक्षक  राकेश मिश्रा सैनिक राजेश खलखो
    का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सहित अनेक शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
 व्ही.जे. मित्रा,  वाई.के. मिश्रा, ममता पाण्डेय, नाजिमा खातून, प्रभात मिश्रा,  उदय लकड़ा,  मधु त्रिपाठी,  किरण शुक्ला,  कल्पना जायसवाल, सरिता खलखो,  रेशम लाल बंजारे,  दीपक साहू, मेघराज मुकर्जी, मोह. ताहिर,  रामचरण भोर्तिया, अल्फिया रोशन सिद्दीकी,  चन्द्रप्रकाश राजवाड़े,  दिनेश कश्यप एवं  अमृत लाल राजवाड़े सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित यह जन-जागरूकता रैली समाज को एड्स से बचाव और सुरक्षित रहने का महत्त्वपूर्ण संदेश देने में सफल रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!