रायपुर संभाग

लूट-चोरी के 8 मामलों में 9 गिरफ्तार, 60 लाख का सामान भी जब्त…

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

रायपुर / रायपुर पुलिस ने नकबजनी, चोरी व लूट के 8 मामलों का खुलासा करते हुए 2 नाबालिगों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी, नकदी समेत 60 लाख का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ देवेन्द्र नगर, गुढ़ियारी, खरोरा, न्यू राजेन्द्र नगर, आरंग और धरसींवा थाना में मामला दर्ज था। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ अंतरराज्यीय आरोपी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ ओडिशा, मध्यप्रदेश में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हजारों सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण व तकनीकी विश्लेषण, पुराने नकबजनों के तरीका वारदात के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर पकड़ा।

कार्रवाई का विवरण निम्नानुसार है
थाना देवेन्द्र नगर और गुढ़ियारी
थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 180/24 धारा 457, 380 भादवि. के प्रकरण में दिनांक 21.04.24 को कोई अज्ञात चोर प्रार्थी बजरंग लाल करनानी के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात एवं विदेशी मुद्रा को चोरी कर ले गया था।

थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 160/24 धारा 457, 380 भादवि. के प्रकरण में दिनांक 11.04.24 से 13.04.24 के मध्य कोई अज्ञात चोर प्रार्थी अजीत कुमार मिश्रा के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात एवं हाथ घड़ी को चोरी कर ले गया था।

थाना गुढ़ियारी के अपराध क्रमांक 260/24 धारा 379 भादवि. के प्रकरण में दिनांक 02.0424 को कोई अज्ञात चोर प्रार्थी वैष्णव पनिका की होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल को गुढ़ियारी क्षेत्र से चोरी कर ले गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा संबंधित थानों की संयुक्त टीमों द्वारा प्रकरण में घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त शातिर नकबजन आरोपी लक्ष्मण छुरा उर्फ कालिया एवं सुनील सोना उर्फ बिलवा को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!