कोरिया

एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया पौधरोपाण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बैकुण्ठपुर/ ”एक पेड़ माँ के नाम“ एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि एवं प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान एवं समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

WhatsApp_Image_2025-07-09_at_4.14.53_PM__1_-169x300 एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत एनसीसी  कैडेट्स द्वारा किया गया पौधरोपाण

इसी उद्देश्य को ध्यान रखते हुए दिनांक 08.07.2025 को शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के प्रांगण में एन0 सी0 सी0 ट्रुप के कैडेट्स एवं विद्यालय स्टॉफ ने वृक्षारोपण किया।

WhatsApp_Image_2025-07-09_at_4.14.54_PM-169x300 एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत एनसीसी  कैडेट्स द्वारा किया गया पौधरोपाण

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा इस अभियान के संबंध में कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि- माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार है। ”एक पेड़ माँ“ के नाम का हिस्सा बने और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाए। एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विद्यालय के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में आम, आंवला, बिही, जामुन, आदि के पौधे रोपित किए एवं उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। समस्त कार्यक्रम कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0, 1 छ.ग. बटालियन कोरबा के निर्देशानुसार सम्पन्न कराया गया। एन0 सी0 सी0 कैडेट्स द्वारा अपने- अपने घरों में भी पौधा लगाया। इस अवसर पर प्रधान पाठक आर0 पी0 शुक्ला, राजीव जायसवाल, आर0 एस0 गुप्ता, प्रभात मिश्रा, नाजिमा खातून, ममता पाण्डेय, मधु त्रिपाठी, किरण शुक्ला, रेशम लाल, दीपक साहू, मेघराज मुकर्जी, सुभाषीश जमादार, चन्द्रप्रकाश, दिनेश, अल्फिया, अमृत लाल राजवाड़े विद्यालय के छात्र एवं अन्य विद्यालयीन स्टॉफ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!