कोरिया

कोरिया जिले से 6 बच्चों ने स्केटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर / कर्नाटक के बेलगाम में हुए स्केटिंग प्रतियोगिता में कोरिया जिले से 6 बच्चों ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। 100 मीटर में 75 घण्टे नॉन स्टॉप स्केटिंग कर बच्चों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है। बच्चों ने यहां मेडल भी जीते। प्रतियोगिता में देशभर से 856 बच्चे शामिल हुए थे।

s-300x169 कोरिया जिले से 6 बच्चों ने स्केटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया

d-134x300 कोरिया जिले से 6 बच्चों ने स्केटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया

आपको बता दें कि प्रतियोगिता में जिले से आरिश गुप्ता, पीहू राजवाड़े, ईशान भगत, संकल्प बेक, अनुपम गुप्ता ने मेडल जीता है। सभी कोच अंजली सिंह के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचे थे। बिना स्केटिंग ग्राउंड व समुचित सुविधाओं के अभाव के बावजूद कोच अंजली के प्रयास से बच्चे स्केटिंग में जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। हालाकि जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही जिले में स्केटिंग ग्राउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

f-1-209x300 कोरिया जिले से 6 बच्चों ने स्केटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया

[wp1s id="1076"]

g-300x225 कोरिया जिले से 6 बच्चों ने स्केटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया

कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह ने कहा कि कर्नाटक के बेलगम में हुए स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले से 6 बच्चे शामिल हुए और गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अपना नाम दर्ज करवाया, बच्चों ने प्राइज, मेडल भी जीते, यह जिले के लिए गर्व की बात है। जिले में बहुत जल्द स्केटिंग ग्राउंड की भी मंजूरी देंगे, जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा स्केटिंग में बच्चों को आगे बढ़ाएं।

h-300x225 कोरिया जिले से 6 बच्चों ने स्केटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया

j-300x170 कोरिया जिले से 6 बच्चों ने स्केटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया

k-300x166 कोरिया जिले से 6 बच्चों ने स्केटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया

कोच अंजली सिंह ने कहा कि कोरिया जिले से बच्चे हर साल टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। इस साल भी जिले से 6 बच्चे छत्तीसगढ़ को रिप्रेजेंट करते हुए कर्नाटक के बेलगम में अपने हुनर को दिखाते हुए मेडल जीते। यह प्रतियोगिता 75 घण्टे का था। प्रशासन से हमारी मांग है कि यदि जिले में स्केटिंग ग्राउंड मिल जाए तो हम प्रैक्टिस से और बेहतर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!