कोरिया

382 मतदाताओं ने डाक मतपत्र से किया मतदान

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया / लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 03 बैकुंठपुर में अनिवार्य सेवा, पुलिस बल, नगर सैनिक, वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी द्वारा सुविधा केन्द्रों पर उपस्थित होकर एवं होम वोटिंग के दौरान डाक मतपत्र द्वारा मतदान कराया गया। निर्वाचन कार्य मे नियोजित अधिकारी, कर्मचारियों को कर्तव्य प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

पुलिस विभाग, नगर सैनिक, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग तथा अन्य जिला के फार्म-12 तथा 85 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाता एवं 40 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को फार्म 12 घ-डी कुल 468 पोस्टल बैलेट जारी की गई थी, जिसमें से 382 मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र द्वारा मतदान किए गए हैं तथा 975 मतदान दलों को ईडीसी जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!